# बॉलीवुड

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

Anil Kapoor Mother Passes Away: अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से कपूर परिवार और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

less than 1 minute read
Nirmal Kapoor Death

Nirmal Kapoor Death: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से कपूर परिवार और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। निर्मल कपूर काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आज शुक्रवार 02 मई को उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

सदमे में कपूर परिवार

निर्मल कपूर अपने बेटे अनिल कपूर के साथ-साथ प्रोड्यूसर बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर की भी मां थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने शोक जताया है। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला जारी है। अनिल कपूर और उनका पूरा परिवार इस समय गहरे सदमे में है।

बता दें निर्मल कपूर का विवाह वर्ष 1955 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुआ था। उनके चार बच्चे हैं। जिसमें तीन बेटे- बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर और एक बेटी- रीना कपूर।
वहीं सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की दादी थीं निर्मल कपूर।