# भोपाल

IMD की नई भविष्यवाणी, पश्चिमी विक्षोभ के साथ कई सिस्टम एक्टिव, 4 घंटे में बदलेगा मौसम

- 29-30 जनवरी को मौसम में आएगा बदलाव- पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश की संभावना- 30 जनवरी के बाद बदलेगा हवा का रुख फिर लौटेगी ठंड

less than 1 minute read

पश्चिमी विक्षोभ के साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। आने वाले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव नजर आ सकता है। कुछ जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है तो कुछ जिलों में कोहरे छाने की उम्मीद है। हालांकि तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है जिससे कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय
वर्तमान में उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक वेस्टर्न जेट स्ट्रीम और उत्तरी अरब सागर एवं उससे लगे महाराष्ट्र-गुजरात पर लगभग 3 किमी की ऊंचाई पर एक प्रति चक्रवात बना है, इसके असर से हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है और बादल छाने लगे हैं और जबलपुर संभाग में बारिश की संभावनाएं बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद 30 जनवरी से हवाओं का रुख उत्तरी होने से प्रदेश में एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रविवार को अगले 24 घंटे का जो बुलेटिन जारी किया है उसके मुताबिक पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताते हुए कुछ जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
घना कोहरा- भिंड और निवाड़ी जिलों में।
मध्यम कोहरा - ग्वालियर, दतिया, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना और छतरपुर जिलों में ।

प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर
कल्याणपुर (शहडोल) - 5 डिग्री सेल्सियस
गिरवर (शाजापुर) - 6 डिग्री सेल्सियस
आंवारी (अशोकनगर) - 6.3 डिग्री सेल्सियस
देवरा (सिंगरौली)- 6.7 डिग्री सेल्सियस
खजुराहो (छतरपुर) - 6.8 डिग्री सेल्सियस