Chit fund company 2 director arrested from Kolkata (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. लखनपुर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के 2 आरोपी डायरेक्टरों (Chit fund fraud) को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। उसका पति मुख्य आरोपी था, जिसकी मौत हो चुकी है। तीनों ने मिलकर अंबिकापुर में मेगा मोल्ड इंडिया नामक कंपनी खोलकर लोगों से रुपए जमा करवाए थे। निवेशकों को कम समय में दोगुना रकम देने का झांसा दिया गया था। जब काफी संख्या में लोगों ने कंपनी में निवेश किया तो वे कार्यालय बंद कर यहां से फरार हो गए थे। ठगी के शिकार निवेशकों की रिपोर्ट पर पुलिस कंपनी के संचालकों की तलाश में थी। इसी बीच पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलेश्वरी बुनकर वर्तमान में अंबिकापुर के गोधनपुर में निवास करती है। उसने 28 जुलाई 2023 को लखनपुर थाने में एक चिटफंड कंपनी (Chit fund fraud) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वर्ष 2011 में मेगा मोल्ड इंडिया नामक कंपनी का कार्यालय केदारपुर अंबिकापुर में खोला गया था।
कंपनी (Chit fund fraud) के संचालक कोलकाता निवासी अनुकूल मैती, उसकी पत्नी कणिका मैती एवं स्वप्न राय थे। इनके द्वारा कंपनी में रुपए जमा कराने पर कम समय में दोगुनी राशि वापस देने का झांसा दिया गया था। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में एजेंट भी नियुक्त किए गए थे। ज्यादातर लखनपुर क्षेत्र के लोगों ने कंपनी में रुपए निवेश किए थे।
फुलेश्वरी ने भी 15 फरवरी 2011 को 5 लाख रुपए जमा किए थे। इसके 6 महीने बाद ही तीनों कंपनी बंद कर यहां से फरार हो गए थे। रिपोर्ट (Chit fund fraud) पर लखनपुर पुलिस ने मामले में धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी।
विवेचना के दौरान लखनपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दबिश देकर आरोपी कणिका मैती पति स्व. अनुकूल मैती 56 वर्ष निवासी 71 टॉवर 34 जी साउथ सिटी काम्पलेक्स जाधवपुर व स्वप्न राय पिता पुनी भूषण राय 55 वर्ष निवासी राज राजस्वपुर, थाना पथोर पुतीमा, जिला साउथ 24 परगना कोलकाता को गिरफ्तार किया है।
मामले (Chit fund fraud) के मुख्य आरोपी अनुकूल मैती की वर्ष 2020 में मौत हो चुकी है। वह आरोपी कणिका मैती का पति था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
Published on:
09 Oct 2025 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
ट्रेंडिंग