31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अम्बेडकर नगर, May 04, 2026

अंबेडकर नगर सड़क दुर्घटना में आठ की मौत, लेटेस्ट अपडेट: छह की शिनाख्त, दो की पहचान बाकी

Ambedkar Nagar road accident: अंबेडकर नगर में हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक, दुर्घटना में घायल बाइक सवारों की मदद कर रहे थे। उसी समय कार ने रौंद दिया।

घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक, फोटो सोर्स- अंबेडकर नगर पुलिस

फोटो सोर्स- अंबेडकर नगर पुलिस

Ambedkar Nagar Road Accident, Latest Update: अंबेडकर नगर में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जब बाइक सवार घायलों की मदद कर रहे लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर 6 को मृत घोषित कर दिया। वही दो अन्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने घायलों की मदद कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। घटना में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र का है।

देर रात की घटना

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अशरफपुर-जलालपुर मार्ग पर स्थित अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास से दो बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग घायलों की मदद कर रहे थे। अभी घायलों को उठाकर अस्पताल ले जाते इसके पहले तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर ने टक्कर मार दी।

मदद कर रहे लोग भी गंभीर रूप से घायल

कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल बाइक सवार और उनकी मदद कर रहे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मेडिकल कॉलेज में दो की मौत

जिला अस्पताल से भी अच्छे इलाज के लिए दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन अथक प्रयास के बाद भी दोनों को नहीं बचाया जा सका और उनकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजवीर सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायल व्यक्तियों की मदद के लिए पहुंच गए। घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान जलालपुर की तरफ से तेज रफ्तार में स्विफ्ट डिजायर कार आ गई, जिसने अनियंत्रित होकर सभी को टक्कर मार दी, जिससे मदद कर रहे लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची जलालपुर थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों घायलों की गंभीरता को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।

छह की शिनाख्त

अभी तक 6 मृतकों की शिनाख्त हुई है। जिनमें 32 वर्षीय राजू गुप्ता, छोटू, 24 वर्षीय लालचंद, 25 वर्षीय आदित्य कुमार, 24 वर्षीय 32 वर्षीय कैफी शामिल हैं। पुलिस दो के शिनाख्त का प्रयास कर उहै।‌

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें