अम्बेडकर नगर, May 02, 2026

अंबेडकरनगर में महिला ने अपने 4 बच्चों को मार डाला (Image: Ambedkar Nagar Police 'X')
Crime News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर इलाके में मां ने ईंट से सिर कूचकर 4 मासूम बच्चों की निर्मम हत्या (Mother Kills four Children) कर दी। यह वारदात अकबरपुर इलाके के मीरानपुर मोहल्ले की है।
अकबरपुर इलाके के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मीरानपुर मोहल्ले में एक घर में 4 छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़े मिले हैं। वारदात की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घटनास्थल से फरार है। मृतक बच्चों की पहचान शफीक, सउद, उमर और बच्ची बयान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महरुआ गांव निवासी नियाज विदेश में नौकरी करता है। नियाज की पत्नी अपने बच्चों के साथ मीरानपुर मोहल्ले में रहती थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, नियाज पिछले कई सालों से सऊदी अरब में नौकरी करता है। सऊदी अरब में नियाज ने किसी पाकिस्तानी महिला से दूसरा निकाह कर लिया था। नियाज की पत्नी इसी बात से नाराज थी और मानसिक रूप से परेशान थी। लोगों का कहना है कि इसी वजह ने महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने ईंट से बच्चों का सिर कुचलकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद महिला बालकनी से कूदकर फरार हो गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूतों के सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।
संबंधित विषय:
Updated on: 02 May 2026 06:08 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।