15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विकसित राजस्थान रन का आयोजन

राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार सुबह अलवर जिले में उत्साह का माहौल देखा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान रन का आयोजन (फोटो - पत्रिका)

राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार सुबह अलवर जिले में उत्साह का माहौल देखा गया। शहर के कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक से प्रताप ऑडिटोरियम तक विकसित राजस्थान रन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विकास के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और राजस्थान दिवस के गौरवशाली इतिहास को याद करना रहा।

विकसित राजस्थान रन में युवाओं, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शहीद स्मारक से शुरू होकर यह दौड़ शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई प्रताप ऑडिटोरियम पर जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष दौड़ ने शहर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।


इस दौड़ को प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर एसडीएम अलवर माधव भारद्वाज, यूआईटी के उप सचिव जितेंद्र नरुका, नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरुका और नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव मौजूद रहे। अधिकारियों ने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।