15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: साइबर ठगों के परिवार ने ASI को घर में कैद कर सिर फटने तक पीटा, छुड़ा ले गए आरोपी; 25 पर FIR दर्ज

Cyber Fraud: अलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र के सेमला खुर्द गांव में साइबर ठगी के आरोपियों के परिवार ने डीग जिले के नगर थाने के एएसआई रामनिवास को घर में बंद कर बेरहमी से पीट दिया। आरोपी तस्लीम और साबिर को छुड़ाकर फरार हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Arvind Rao

Mar 15, 2026

Alwar Cyber Fraud Accused Family Locks ASI in House Brutally Assaults Him and Frees Two Arrested Suspects

मौके पर मौजूद पुलिस (फोटो- पत्रिका)

Alwar News: गोविंदगढ़ (अलवर): राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में कानून को ठेंगे पर रखने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सेमला खुर्द गांव में साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों और आरोपियों के परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान हमलावरों ने डीग जिले के नगर थाने में तैनात ASI रामनिवास को घर में बंधक बनाकर लहूलुहान कर दिया। जानकारी के अनुसार, ASI रामनिवास साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी तस्लीम और साबिर (दोनों पुत्र मुस्ताक) को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंचे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन तभी उनके परिवार वाले और ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने ASI को एक कमरे में बंद कर दिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में ASI का सिर फट गया और हमलावरों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया।

पुलिस टीम को ग्रामीणों ने रोका

जब नगर थाने की अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों ने उन्हें गांव में घुसने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो ASI की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। इस हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी मकान की दीवार फांदकर खेतों के रास्ते फरार होने में कामयाब रहे।

25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कार्यवाहक थाना अधिकारी योगेश कुमार के मुताबिक कुल 25 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, पुलिसकर्मी पर हमला, मोबाइल लूट और आरोपियों को छुड़ाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ASI का मेडिकल मुआयना कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।