15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Housing Board Flats: राजस्थान के इस जिले में 5 लाख रुपए सस्ते मिल सकते हैं फ्लैट्स, आवासन मंडल बना रहा ऐसी योजना, यहां जानें

Alwar NEB Extension Flats: अलवर के एनईबी एक्सटेंशन में वर्षों से खाली पड़े 22 फ्लैट्स की बिक्री के लिए आवासन मंडल 25 प्रतिशत तक छूट देने की तैयारी कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Mar 15, 2026

Alwar NEB Extension Flats, Alwar Housing Board Flats, Rajasthan Housing Board Scheme, Alwar Property News, Affordable Flats in Alwar, Rajasthan Housing Board Discount, NEB Extension Alwar Housing, Alwar Real Estate Update, Rajasthan Housing Scheme News, Cheap Flats in Alwar Rajasthan, Alwar Housing Board Auction, Rajasthan Property Market News, Alwar LIG MIG Flats, Housing Board Flats Rajasthan, Alwar Urban Development News

एनईबी एक्सटेंशन में बने फ्लैट। फाइल फोटो- पत्रिका

Rajasthan Housing Board Scheme एनईबी एक्सटेंशन में सालों से खाली पड़े 22 फ्लैट्स की बिक्री के लिए आवासन मंडल 25 प्रतिशत तक छूट देने की योजना बना रहा है। ऐसे में 28 लाख के फ्लैट की कीमत करीब 5 लाख रुपए तक कम हो सकती है। इसका प्रस्ताव इसी माह सरकार के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद फ्लैट्स का ऑक्शन होगा।

योजना करीब 15 साल पहले लॉन्च

एनईबी एक्सटेंशन योजना करीब 15 साल पहले लॉन्च की गई थी। इस योजना में 200 से अधिक फ्लैट तैयार किए गए थे। ये एलआईजी और एमआईजी दोनों श्रेणियों के थे। इनमें से 22 फ्लैट आज तक नहीं बिक पाए। आवासन मंडल ने तर्क दिया कि ब्याज लगने से फ्लैट्स की कीमतें बढ़ गईं, ऐसे में खरीदार नहीं आए। अब आवासन मंडल चार मंजिला फ्लैट बनाने की योजना बना रहा है।

छूट दिए जाने की योजना

ऐसे में उससे पहले इन फ्लैट्स की बिक्री करना चाहता है। इसी के लिए 25 प्रतिशत तक छूट देने की योजना है। उप आवासन आयुक्त पीएल मीणा का कहना है कि सरकार को इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक छूट देने के लिए लिखा जाएगा। वहां से जैसे आदेश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा। दरें कम होने के बाद इनकी बिक्री आसान होगी।