15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में रसोई गैस नहीं मिलने पर लोगों ने किया रोड जाम, बुलानी पड़ी पुलिस 

अलवर में राजगढ़ कस्बे के स्टेशन मार्ग स्थित गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगो की रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भीड़ रही है। लेकिन एजेन्सी के नही खुलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने अलवर मार्ग पर करीब आधे घण्टे तक जाम लगा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम (फोटो - पत्रिका)

अलवर में राजगढ़ कस्बे के स्टेशन मार्ग स्थित गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगो की रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भीड़ रही है। लेकिन एजेन्सी के नही खुलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने अलवर मार्ग पर करीब आधे घण्टे तक जाम लगा दिया। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों को समझाईश कर जाम को खुलवाया।

मैनेजमेंट सही नहीं, उपभोक्ता परेशान

उपभोक्ता नीरज महावर ने बताया कि एजेंसी का मैनेजमेंट सही नहीं होने के कारण भारी अव्यवस्था हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एजेंसी पर दो तरह की कतार लगती है। जिनका डिलीवर हो चुका, उन उपभोक्ताओं को ऑफिस से सिलेंडर मिलता है। जबकि वह उपभोक्ता दो घण्टे से उस लाइन में खड़ा रहता है उसके बाद उसे दुबारे ऑफिस वाली लाइन में लगना पड़ता है।

गृहणी निर्मला शर्मा ने बताया कि वह सुबह से ही सिलेंडर के लिए लाइन में लगी हुई है। खाना बनाने के लिए सिलेंडर के अलावा और कोई साधन नही है। एक सिलेंडर था, जो खत्म हो गया। उन्होंने सिलेंडर ऑफिस में बुक करवाया और तब उन्होने आज का नाम लिया।


सुबह पहुंची तो एजेंसी बंद मिली और कहा कि छुट्टी है। उपभोक्ता भीखाराम सैनी ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से सिलेंडर के लिए एजेन्सी पर आगया था। यहाँ आकर देखा तो एजेन्सी बंद पड़ी है। सूचना पर रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने उपभोक्ताओं से वार्ता कर आश्वासन दिया की गाड़ी आ रही है। सभी को सिलेंडर दिए जाएंगे।