
Teachers suspended for negligence in Chhatarpur- demo pic
अलवर. प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थायीकरण को लेकर जिला प्रमुख और शिक्षा विभाग आमने-सामने हो गए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि जिला परिषद स्थायीकरण की सूची तो मंगवा लेते हैं, लेकिन जिला स्थापना समिति (डीईसी) की बैठक नहीं कर रहे है, जबकि इस बैठक में ही इन शिक्षकों का स्थायीकरण होना है।
जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर ने तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थायीकरण प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जिले में तृतीय श्रेणी अध्यापकों द्वारा लंबे समय से स्थायीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन स्थायीकरण से संबंधित प्रस्ताव व पत्रावलियां अपेक्षित रूप से पूर्ण और समयबद्ध तरीके से जिला परिषद कार्यालय को प्राप्त नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए है कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थायीकरण से संबंधित समस्त प्रस्ताव संबंधित सीबीईओ/पीईईओ से प्राप्त कर आवश्यक परीक्षण सहित शीघ्रता से जिला परिषद कार्यालय भेजें
विभाग कह रहा हमें डीईसी की बैठक का इंतजार
जिला शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग कार्यालय में अब तक 225 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और प्रतिदिन नए आवेदन भी जमा हो रहे हैं। जैसे ही डीईसी बैठक की तिथि तय होगी, उससे एक दिन पहले तक प्राप्त सभी आवेदनों को शामिल किया जाएगा। विभाग की ओर से पात्र शिक्षकों की सूची तैयार कर जिला परिषद की बैठक में प्रस्तुत की जाएगी, ताकि किसी भी शिक्षक को स्थायीकरण में देरी या असुविधा का सामना न करना पड़े।
Published on:
26 Feb 2026 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
