
representative picture (patrika)
अलवर जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते अगले दो से तीन दिनों तक जिले में अंधड़ के साथ बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 10 से 12 दिनों के भीतर दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बादल छाने, हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। विशेषज्ञों के अनुसार इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से राज्य में अगले करीब दो सप्ताह तक गर्मी सामान्य रहने की उम्मीद है। दिन के तापमान में अचानक बढ़ोतरी नहीं होगी और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को अंधड़ के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों में खड़े पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माण के आसपास सतर्क रहने को कहा गया है। किसानों को भी मौसम के बदलाव को देखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
Published on:
13 Mar 2026 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
