13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में मालाखेड़ा में कैंडल मार्च, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अलवर जिले के मालाखेड़ा कस्बे में दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की हत्या के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर जिले के मालाखेड़ा कस्बे में दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की हत्या के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। सुभाष चौक से शुरू हुए इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कस्बेवासी शामिल हुए और मृतक युवक को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार तरुण नाम के युवक के साथ कुछ लोगों ने कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की थी।

गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई। घटना के विरोध में मालाखेड़ा के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग उठाई। कैंडल मार्च से पहले सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और आक्रोश का माहौल पैदा करती हैं।


इसलिए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान निहाल बिहारी किराड़, लक्ष्मण सिंह सोलंकी, उमेश खंडेलवाल, मुरारीलाल शर्मा, गौरव सोलंकी, यशवंत सिंह, नवीन चौधरी, महेश सोलंकी, राजेश सोलंकी, राजेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र बसवाल और मोहित प्रजापत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।