6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सांसद युवरानी महेन्द्रा कुमारी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

अलवर की पूर्व सांसद युवरानी महेंद्रा कुमारी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर की पूर्व सांसद युवरानी महेंद्रा कुमारी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर युवरानी महेन्द्रा कुमारी द्वारा समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि युवरानी महेन्द्रा कुमारी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सामाजिक समरसता, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण को सदैव प्राथमिकता दी। उनका जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है, जिससे वर्तमान पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका योगदान अलवर जिले के विकास और सामाजिक चेतना के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जोगेंद्र कोचर, रामबहादुर तंवर, हीरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र धाबाई, दीपेंद्र सैनी, कमलेश सैनी, डॉ. गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।