6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

35 वीरांगनाएं सम्मानित, 213 ने उठाया नेत्र शिविर का लाभ

इस अवसर पर 35 वीरांगनाओं को साफा, शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

वीरांगनाओं को सम्मानित करते अतिथि (फोटो - पत्रिका)

शाहजहांपुर क्षेत्र के सांसेडी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सूबेदार मेजर करण सिंह यादव की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मेजर करण सिंह फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 35 वीरांगनाओं को साफा, शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि देश के शहीदों को श्रेष्ठ सम्मान देना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है और वीरांगनाएं समाज की प्रेरणास्रोत हैं।


वीरांगनाओं को गले लगाया

नीमराना डीएसपी चारूल गुप्ता एवं शाहजहांपुर थानाधिकारी प्रकिता चौधरी ने वीरांगनाओं को गले लगाकर उन्हें देश की सबसे सम्माननीय महिलाएं बताया और समाज में उन्हें सर्वोच्च सम्मान देने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों व सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

शिविर में 213 मरीजों की जांच

इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 213 मरीजों ने जांच एवं परामर्श का लाभ लिया। मंच संचालन महेंद्र सिंह गौड़ व पूर्व शिक्षाविद् वीरेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में कमांडेंट ऑफिसर दिनेश कुमार, कैप्टन रविंद्र यादव, किसान नेता हमीर यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।