
अलवर शहर के लिए 8 फरवरी की सुबह खास और ऐतिहासिक होने जा रही है, जब सड़कों पर हर तरफ लोग दौड़ते नजर आएंगे। अवसर होगा अलवर टाइगर मैराथन का, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैराथन में भाग लेने के लिए अब तक 18 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जो इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है।
मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा मैराथन के ब्रांड एंबेसडर व प्रसिद्ध अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए धावकों को अलग-अलग श्रेणियों में निर्धारित समय पर रवाना किया जाएगा।
सबसे पहले सुबह 6 बजे 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन शुरू होगी, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भाग लेंगे। इस वर्ग में महिला धावकों की भी सहभागिता रहेगी। इसके बाद 10 किलोमीटर और फिर 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। अंत में पैरा एथलीट्स के लिए विशेष मैराथन आयोजित होगी।
Published on:
06 Feb 2026 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
