
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका
अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की असली पहचान होती है, इसलिए आगामी चुनावों में राजस्थान में भाजपा के पक्ष में मजबूती से काम करना आवश्यक है। अलवर पहुंचे शर्मा ने सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में आगामी नगर निकाय और पंचायत राज चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। शर्मा ने गत कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों और वर्तमान भाजपा सरकार के दो वर्षों के कार्यों की तुलना आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 तक राज्य के सभी किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए चुनावी रणनीति पर अपने विचार साझा किए। बैठक में वन मंत्री संजय शर्मा, विधायक देवी सिंह शेखावत, डॉ. जसवंत यादव, महंत बालक नाथ, सुखवंत सिंह, रमेश खींची सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर पहुंचने पर सर्किट हाउस में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
Published on:
08 Feb 2026 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
