9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar: रिटायरमेंट से पहले सरकारी टीचर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में स्कूल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक ने कथित रूप से स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद काम के दबाव से परेशान होकर यह कदम उठाया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Feb 08, 2026

Suicide, Suicide in Alwar, Government Teacher Suicide, Government Teacher Suicide in Alwar, Government Teacher Suicide in Rajasthan, Alwar News, सुसाइड, सुसाइड इन अलवर, सरकारी टीचर सुसाइड, सरकारी टीचर सुसाइड इन अलवर, सरकारी टीचर सुसाइड इन राजस्थान, अलवर न्यूज

पुलिस जीप। फाइल फोटो- पत्रिका

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक सरकारी विद्यालय के अध्यापक ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यापक बड्डनराम ने एक पत्र लिखकर छोड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद स्कूल प्रशासन उनसे जबरन काम करा रहा था।

जून में होने वाले थे सेवानिवृत्त

इस संबंध में उन्होंने जिला अधिकारी तक अपनी फरियाद पहुंचाई, लेकिन स्कूल प्रशासन और जिला अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी। परेशान होकर उन्होंने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। निर्भयपुरा गांव के बड्डनराम डेहला वास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत थे और इसी जून में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

यह वीडियो भी देखें

काफी दिनों से थे परेशान

उनके भतीजे सुरेंद्र ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से उन पर काम को लेकर दबाव डाला जा रहा था। खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने सेवानिवृत्ति से पहले अपना कार्यभार किसी अन्य अध्यापक को सौंपने के लिए कई बार संस्था प्रधान को लिखित में प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से परेशान थे और कई दिनों से उन्होंने खाना भी छोड़ दिया था। रविवार अपराह्न करीब तीन बजे उन्होंने अकेले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।