
filter: 104; fileterIntensity: 0.8; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 65537; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4;cct_value: 0;AI_Scene: (11, 0);aec_lux: 126.630226;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65537;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 29;zeissColor: bright;
गोविंदगढ़. कस्बे के मुख्य बाजारों में दुकानों के सामने सामान फैलाने, तिरपाल लगाने, तिरछी बाइक खड़ी करने और बीच सड़क पर ठेले लगाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे आमजन और ग्राहकों, दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति नासूर बन रही है। क्योंकि मुख्य बाजार क्षेत्र में कई सरकारी कार्यालय हैं, जहां दिनभर चौपहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने बाजार क्षेत्रों में माइक के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट शुरू करवाई है। इसमें स्पष्ट कहा है कि दुकानों के सामने ढाई फीट से अधिक सड़क पर सामान रखने, आगे तिरपाल लगाने या अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने पर संबंधित सामान और वाहन जब्त किए जाएंगे। ठेला संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित स्थानों पर ही ठेले लगाएं। बीच सड़क में ठेला लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।कस्बे में अतिक्रमण का मुद्दा पूर्व में सीएलजी सहित विभिन्न बैठकों में भी उठ चुका है, जहां नागरिकों और व्यापारियों ने मिलकर समाधान की मांग की थी। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि बाजार को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि व्यापार प्रभावित न हो और आमजन को राहत मिल सके।
इन स्थानों पर लग रहा जामनगर पालिका क्षेत्र में एसबीआई के सामने जाम की स्थिति सबसे अधिक देखी जाती है। यहां बैंक कर्मचारी अपनी चार पहिया गाड़ियां बाहर खड़ी कर देते हैं, जबकि ग्राहक मोटरसाइकिलें बीच सड़क पर खड़ी कर जाते हैं। इससे मार्ग संकरा हो जाता है और कई बार एंबुलेंस तक को निकलने में परेशानी होती है। इसके अलावा चौपड़ बाजार भी जाम का स्थायी केंद्र बनता जा रहा है। फास्ट फूड दुकानों पर बैठे ग्राहक अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर देते हैं। बार-बार हॉर्न देने के बावजूद वाहन नहीं हटाए जाते, जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है। मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में रोडवेज बसों को सड़क पर ही खड़ा कर दिया जाता है। सड़क के दोनों ओर ठेला संचालकों और अन्य लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण से यातायात लगभग ठप हो जाता है। पुलिस थाने के बाहर खड़े जब्तशुदा वाहनों से भी सड़क संकरी हो गई है। गोविंदगढ़ बायपास पर कुछ फर्नीचर संचालकों की ओर से सड़क पर सामान रखने और नाले से आगे पक्का निर्माण करने से रास्ता अवरुद्ध हो रहा है, जिससे तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बना रहता है। सूत्रों के अनुसार पालिका की ओर से मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी। दुकानों के बाहर सड़क पर रखा गया सामान हटवाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सामान जब्त भी किया जाएगा। जिन दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े मिलेंगे, उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के लिए पांच कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है और पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है।व्यापारियों की राय
यदि सभी व्यापारी तय सीमा में सामान रखें तो जाम की समस्या स्वतः समाप्त हो सकती है। नगर पालिका का यह कदम सही दिशा में है। व्यवस्था सुधरने से ग्राहक फिर से बाजार आएंगे और व्यापार को लाभ मिलेगा।अजय मेठी, अध्यक्ष व्यापार संघ, गोविंदगढ़।
...................
अतिक्रमण हटाए जाएंगे
ढाई फीट की सीमा से आगे किए गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। तिरछे खड़े वाहनों पर भी सख्ती की जाएगी।जगदीश खींचड़, कार्यवाहक ईओ, नगर पालिका, गोविंदगढ़।
Published on:
09 Feb 2026 12:47 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
