15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर अलवर शिवमय: मंदिरों में उमड़ी आस्था की लहर, बम-बम भोले के लगे जयकारे 

Mahashivratri अलवर जिले में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही जिलेभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ (फोटो - पत्रिका)

Mahashivratri अलवर जिले में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही जिलेभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के त्रिपोलिया मंदिर के बाहर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और भक्त घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

पिनान कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। राजगढ़ और टहला क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया। खैरथल के शिव मंदिरों में भी सुबह से पूजन का दौर जारी रहा और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और जल अर्पित किया।


अलावड़ा में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया, जहां भोले बाबा को एक क्विंटल हलवे का भोग अर्पित किया गया। वहीं नारायणपुर स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया। इस शिवलिंग को भूतेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है और मान्यता है कि नारायणपुर तालवृक्ष ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रहा है।

जिलेभर में महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आस्था और भक्ति के इस महापर्व पर अलवर पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है।