15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती ट्रेन से युवक ने लगाई छलांग, हालत नाजुक; जयपुर रेफर

अलवर जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह अलवर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने चलती ट्रेन से अचानक छलांग लगा दी।

less than 1 minute read
Google source verification

घायल युवक

अलवर जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह अलवर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने चलती ट्रेन से अचानक छलांग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान युवक को सिर में चोट और शरीर पर गहरे घाव होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक प्लेटफॉर्म के किनारे गिरा, जिससे उसे अधिक चोटें आईं। घायल युवक ने अपना नाम विक्की बताया है और खुद को गुजरात का निवासी बताया है। फिलहाल उसके साथ कोई परिजन मौजूद नहीं है।

जीआरपी के अनुसार युवक मानसिक रूप से भी कमजोर प्रतीत हो रहा है, जिससे घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक ने आत्महत्या के प्रयास में छलांग लगाई या किसी अन्य कारण से यह कदम उठाया। जीआरपी थाना पुलिस ने युवक की शिनाख्त और उसके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।