15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, एक क्विंटल हलवे का लगाया भोग

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बा अलावड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बा अलावड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्राचीन शिव मंदिर अलावड़ा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और “बम-बब भोले” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाकर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए तथा सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर के पुजारी पंडित सुनील शर्मा ने विधिवत गंगाजल और दूध से भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद पंचगव्य, शहद और गंगाजल से अभिषेक कर विशेष पूजा संपन्न कराई गई। नवविवाहित जोड़ों ने भी शिवलिंग पर जेगड़ चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।


दूसरी ओर ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ मंडल अलावड़ा की ओर से शिव परिवार का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर एक क्विंटल देसी घी व मेवा से बने गाजर के हलवे का भोग लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं और राहगीरों में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। आयोजन में प्रवीण सोनी, संजय कालरा, रमेश प्रजापत, सुनील वर्मा, हर्षित गेरा सहित आदि की भागीदारी रही।