10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, ओपीडी और दवाई काउंटर पर लगी लंबी कतारें

बदलते मौसम के बीच अलवर जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ देखने को मिली।

less than 1 minute read
Google source verification

बदलते मौसम के बीच अलवर जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने लगे, जिसके चलते ओपीडी और दवाई काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। पर्ची बनवाने के लिए भी मरीजों और उनके परिजनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

अस्पताल परिसर में सुबह से ही विभिन्न विभागों के बाहर मरीजों की भीड़ नजर आई। कई मरीज अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए पहुंचे, जिससे अस्पताल में काफी भीड़भाड़ का माहौल बन गया। दवाई काउंटर पर भी मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं और कर्मचारियों को दवाइयां देने में काफी व्यस्तता रही।


डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में भी इन बीमारियों के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने, स्वच्छता बनाए रखने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही है, ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके।