10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेलर व 38 लाख के सरिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच माह से था फरार

अलवर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने ट्रेलर और करीब 38 लाख रुपये कीमत के सरिए चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने ट्रेलर और करीब 38 लाख रुपये कीमत के सरिए चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अजरुद्दीन उर्फ अज्जू (29) पुत्र चाहत खान निवासी मन्नाका को पकड़ा है। आरोपी अजरुद्दीन की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

माल सहित ट्रेलर को किया गायब

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 29 सितंबर 2025 को एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितंबर को उसने झारखंड से भिवाड़ी के लिए ट्रेलर में 38 लाख रुपए कीमत के सरिए रवाना किए गए थे। रास्ते में ट्रेलर चालक ने अपने साथियों से मिलीभगत कर माल सहित ट्रेलर को गायब कर दिया।

माल वापस करने के लिए मांगे 3 लाख

थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि मुख्य आरोपी अजरुद्दीन उर्फ अज्जू के खिलाफ विभिन्न थानों में 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ट्रेलर व माल गायब करने के बाद फिरोज मन्नाका सहित अन्य आरोपियों ने माल वापस करने के बदले परिवादी से 3 लाख रुपए की मांग की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही डबल फाटक के पास से ट्रेलर को सरियों सहित बरामद कर लिया था। इस प्रकरण में अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।