15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश 14 मार्च से शुरू, ये है लास्ट डेट 

अलवर जिले में संचालित 128 राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

representative picture (patrika)

अलवर जिले में संचालित 128 राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी। नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रेल से शुरू होगा। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 14 से 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने की स्थिति में 25 मार्च को लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च को जारी की जाएगी और 28 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जिन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं या बाल वाटिका संचालित हैं, वहां नर्सरी कक्षा की सभी सीटों पर नए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

अन्य कक्षाओं में केवल रिक्त सीटों के आधार पर ही प्रवेश होंगे। जिन विद्यालयों में बाल वाटिका संचालित नहीं है, वहां यूकेजी, कक्षा प्रथम सहित अन्य कक्षाओं में भी सीटों की उपलब्धता के अनुसार प्रवेश दिए जाएंगे। जिन कक्षाओं के परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुए हैं, वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को अगली कक्षा में क्रमोन्नत मानते हुए सीटें अस्थायी रूप से रिक्त मानी जाएंगी।

परिणाम घोषित होने के बाद वास्तविक रिक्त सीटों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी तथा ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में अधिकतम 10 विद्यार्थियों के लिए विशेष कोटा भी निर्धारित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग