5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

महाकुंभ का आधिकारिक ‘X’ अकाउंट सस्पेंड, जानें मेलाधिकारी ने क्या कहा 

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 का ऑफिशियल अकाउंट सस्पेंड दिखा रहा है। इस अकाउंट को करीब 14200 लोगों ने फॉलो किया था।

Shikshamitra Transfer

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का आधिकारिक एक्स अकाउंट (https://x.com/MahaKumbh_2025) सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद से अकाउंट खोलने पर महाकुंभ संबंधी अपडेट भी गायब हो गए। आशंका जताई जा रही है कि अकाउंट हैक हो गया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, मेलाधिकारी ने इस मामले से नकार दिया है।

सितंबर में बनाया गया था यह अकाउंट

दरअसल, महाकुंभ से जुड़ी सूचनाओं से लोगों को जागरूक रखने के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर महाकुंभ के आधिकारिक अकाउंट बनाए गए हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम के साथ ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर भी महाकुंभ नाम से बनाया गया। Mahakumbh_2025 नाम के इस एक्स हैंडल को सितंबर 2024 में बनाया गया।

स्क्रीन पर दिख रहा ‘अकाउंट सस्पेंडेड' का मैसेज

इस अकाउंट को आधिकारिक अकाउंट बताया गया, जिस पर अब तक 14200 फॉलोअर्स हैं। इस हैंडल से लगातार महाकुंभ संबंधी जानकारियां साझा की जा रही थीं। आपको बता दें कि यह अकाउंट कुंभ के ऑफिशियल वेबसाइट (https://kumbh.gov.in/)पर भी शेयर किया गया है। हालांकि, शुक्रवार दोपहर अचानक यह अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। हैंडल सर्च करते ही 'अकाउंट सस्पेंडेड' का मैसेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh जाने वालों के लिए जरुरी खबर, सिर्फ 60 रुपए में पहुंचे संगम, ज्यादा वसूला तो होगी कार्रवाई

मेलाधिकारी ने क्या कहा?

महाकुंभ 2025 का अकाउंट सस्पेंड होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पत्रिका ने जब मेलाधिकारी विजय किरन आनंद से बात की तो उन्होंने कहा कि महाकुंभ से जुड़ा ऐसा कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है। आपको बता दें कि इन दिनों महाकुंभ-2025 के नाम से कई फेक अकाउंट सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव हैं। इनमें से कई अकाउंट तो वेरिफाइड भी हैं।