Symbolic Image
अलीगढ़ : बेरोजगारी के इस दौर में काफी पुरुषों की शादी नहीं हो पाती है। जीवन की नई शरूवात के लिए युवा तैयार ही होता है कि एक रात में उसके व परिवार के सभी सपने फिर से बिखर जाते हैं। हम बात कर रहे हैं लुटेरी दुल्हन गैंग की। यूपी के अलीगढ़ से ऐसा ही मामला सामने आया है। पहली रात की खुशी सुबह होने से पहले ही खत्म हो गई। शादी के झांसे में फंसा कर लुटेरी दुल्हन घर का सारा माल लूटकर फरार हो गई।
प्रवीण नाम के युवक ने भी ऐसे ही लुटेरी दुल्हन गैंग के झांसे में आकर शादी की थी। प्रवीण के साथ यह घटना करवाचौथ की रात हुई। इनकी शादी शोभा नाम की महिला से हुई जो बिहार के रोहतास की रहने वाली थी। प्रवीण की शादी की सभी रस्में घर पर हुई जिसकी व्यवस्था में मुकेश गुप्ता, उसकी पत्नी और उसके सहयोगी सचिन शामिल थे। वही प्रवीण का कहना है कि इस पूरे आयोजन के लिए उससे करीब 1.20 लाख रुपये लिए गये थे।
प्रवीण की जिंदगी में भूचाल तब आया जब शादी के बाद दुल्हन घर पहुंची और अगली सुबह गायब मिली। पल भर की खुशी सुबह के साथ पलट गयी। दुल्हन अपने साथ 4.01 लाख कैश और घर में रखे सभी गहने लेकर फरार हो गयी। घर पर दुल्हन का सिर्फ मोबाइल था जिस पर लुटेरी गैंग की कई मिस काॅल थी।
जानकारी के अनुसार, घटना तब सामने आई जब पीड़ित पुरुषों ने स्थानीय प्रतिनिधियों और पूर्व महापौर को बताया कि सोशल मीडिया और फोन काॅल्स के जरिए शादी के ऑफर आए। यही नही दुल्हन खूबसूरत भी है। शादी के लिए पैसों की मांग की गयी थी। बात पक्की हुई तो शादी की जल्दबाजी की गयी। किसी की शादी मंदिर, किसी की घर तो किसी की छोटे हाॅल में सम्पन्न हुई।
घटना का तब पता लगा जब परिवार के सभी लोगों के अलावा दुल्हन गायब थी। परिवार के पैरों तले से जमीन तब खिसक गयी जब पता लगा की घर के अंदर रखा कैश और आभूषण सब गायब। पूर्व महापौर भारती ने बताया कि इस ठगी के शिकार अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों से है। कहा पुरुषों का सपना था कि एक नई जिंदगी की शुरुआत करें, लेकिन इनकी नई जिंदगी अगली सुबह ही खत्म हो गयी। लुटेरी दुल्हन अधिकतर बिहार और उत्तर प्रदेश से बतायी जा रही हैं, कोई आधी रात को भागी कोई अलसुबह फरार हो गयी। वह अपने साथ घर का सारा कैश और गहने भी ले गई।
पूर्व महापौर ने कहा कि काफी लोगों ने तो एडवांस में करीब 60,000 से अधिक रकम लुटेरी गैंग को भेज दी। लुटेरी दुल्हन गैंग के काफी सारे लोग शिकार हैं। लेकिन, वह बदनामी के डर से पुलिस को बताने से डर रहे हैं। महापौर ने इस मामले में अलीगढ़ पुलिस से अनुरोध किया है कि इस मामले में शीघ्र से शीघ्र संज्ञान लिया जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए। फिलहाल, अलीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
15 Oct 2025 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग