
Photo AI Generator
अजमेर। राजस्थान सरकार बजट की तैयारी में जुटी है। इसमें करीब 1 से 1.25 लाख भर्तियों का ऐलान होने की उम्मीद है। खासतौर पर राजस्थान लोक सेवा आयोग और अभ्यर्थियों को इसका इंतजार है। हालांकि आयोग के कलैंडर में जनवरी से नवम्बर तक लगातार परीक्षाएं हैं।
आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं-साक्षात्कार अंजाम देता है। भर्तियां राज्य सरकार की घोषणा, कार्मिक विभाग से अभ्यर्थना और पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद मिलती हैं।
राज्य सरकार 2026-27 का बजट फरवरी में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक बजट में करीब 1 से 1.25 लाख भर्तियों का ऐलान हो सकता है। आरपीएससी के स्तर पर आरएएस, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्याख्याता, कृषि, आयुर्वेद और अन्य भर्तियां शामिल हो सकती हैं। मालूम हो कि आरएएस की संभावित भर्ती का आयोग सिलेबस भी जारी कर चुका है।
2018- 18 हजार
2019- 12 हजार 500
2020- 8 हजार 100
2021- 6 हजार 540
2022- 10 हजार 300
2023- 17 हजार 350
2024- 11 हजार 205
लेक्चरर आयुर्वेद (आयुर्वेद विभाग)-8 पद
डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग)-04 पद
सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग)-9 पद
जूनियर केमिस्ट (जलदाय विभाग)-13 पद
सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) - 281 पद
पशुपालन विभाग (पशु चिकित्सा अधिकारी) - 1100 पद
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग - 1015
प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) - 3225
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) - 6500
कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए)-12 पद
प्राध्यापक कृषि (स्कूल शिक्षा)-500 पद
सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा)-574 पद
सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग)-113 पद
संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता-)-12 पद
सहा. निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी-28 पद
Updated on:
31 Jan 2026 04:02 pm
Published on:
31 Jan 2026 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
