28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Ajmer Visit : पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे अजमेर, क्या जानते हैं दौरे से जुड़ी ये दिलचस्प बातें?

PM Modi Ajmer Visit : पीएम नरेंद्र मोदी आज अजमेर दौरे पर है। पीएम मोदी का अजमेर से बड़ा लगाव रहा है। पीएम मोदी पहली बार सरकारी कार्यक्रम के तहत अजमेर आ रहे हैं। जानें इससे पहले कितनी बार पीएम मोदी अजमेर आएं हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi will reach Ajmer shortly do you know these interesting facts related to visit

फाइल फोटो पत्रिका

PM Modi Ajmer Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर से लगाव रहा है। उनकी पूर्व में तीन मर्तबा अजमेर और पुष्कर में चुनाव सभा हो चुकी है। इस बार वह राज्य में विकास कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण की सौगात देने आ रहे है। पीएम मोदी सुबह 9.30 बजे अजमेर पहुंचेंगे।

6 अक्टूबर 2018

पीएम मोदी की सबसे पहले कायड़ विश्राम स्थली में सभा हुई थी। इसे विजय संकल्प सभा नाम दिया गया था। उन्होंने राज्य में ईआरसीपी सहित कई परियोजनाओं के कार्य आगे बढ़ाने का जिक्र किया था। उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान, राजा अजयपाल, संतनागरीदास, बीर तेजाजी को भी याद किया। यह अजमेर में बतौर प्रधानमंत्री उनकी पहली सभा थी।

31 मई 2023

मोदी ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कायड़ विश्रामस्थली में सभा की संबोधित किया था। कहा था कि कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन के लिए 50 साल में 500 करोड़ रुपए ही दिए। हमारी सरकार ने 9 साल में 65 हजार करोड़ रुपए जारी किए। 19 करोड़ महिलाओं के घरों में गैस कनेक्शन पहुंचा दिए।

6 अप्रेल 2024

पुष्कर में आयोजित विजय शंखनाद रैली में भी मोदी ने सभा को संबोधित किया था। अपने 40 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की लूट की दुकान का शटर गिराकर परमानेंट इलाज कर दिया है।

तीन करोड़ माताओं को लखपति दीदी बनाने का सपना है। 12 करोड़ टॉयलेट, 10 करोड़ उज्जवला गैस कनेक्शन, ।। करोड़ घर-घर नल कनेक्शन, महिलाओं के खाते में 15 करोड़ रुपए डालने का जिक्र किया।