28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Holi Gift : पीएम मोदी ने बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, जानें इसकी खासियतें

PM Modi Holi Gift : होली से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। अजमेर में पीएम मोदी ने बांदीकुई (दिल्ली बड़ोदरा एक्सप्रेस वे) से जयपुर तक 4 लेन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया है। अब दिल्ली से जयपुर की दूरी सिर्फ 3 घंटे की रह जाएगी। जानें Bandikui-Jaipur Expressway के बारे में।

2 min read
Google source verification
PM Modi Ajmer Visit Holi Gift inaugurated Bandikui to Jaipur 4-lane Greenfield Expressway Inauguration know its features

फोटो पत्रिका

PM Modi Holi Gift : होली से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। अजमेर में पीएम मोदी ने बांदीकुई (दिल्ली बड़ोदरा एक्सप्रेस वे) से जयपुर तक 4 लेन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया है। अब दिल्ली से जयपुर की दूरी सिर्फ 3 घंटे की रह जाएगी।

जयपुर-दिल्ली-जयपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबर है। बांदीकुई-जयपुर 4-लेन ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे करीब 1,207 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह 67 किलोमीटर लंबा हाईवे है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Vadodara Expressway) को सीधे जयपुर से जोड़ देता है। जिस वजह से दिल्ली से जयपुर की दूरी अब सिर्फ 3 घंटे की रह जाएगी। इस एक्सप्रेसवे की वजह से जहां समय में भारी कटौती होगी वहीं पेट्रोल-डीजल में कम खर्च लगेगा।

प्रोजेक्ट में शामिल है-

6 इंटरचेंज
11 व्हीकुलर अंडरपास (VUP)
18 छोटे VUP
1 रोड ओवर ब्रिज (ROB)
6 माइनर ब्रिज।

जयपुर से बांदीकुई के बीच 5 इंटरचेंज

जयपुर बगराना और बांदीकुई भड़ाेली के बीच उतरने-चढ़ने के 5 इंटरचेंज पॉइंट रहेंगे। इंटरचेंज से वाहन एक्सप्रेस-वे पर चढ़-उतर सकेंगे।

यहां-यहां से इंटरचेंज

कानाेता-बगराना टाेल, नायला, जमवारामगढ़ राेड पर लालवास-सुंदरपुरा, सैंथल राेड पर खुरी खुर्द, बांदीकुुई के पास भड़ाेली। बांदीकुई जाने के लिए भड़ोली पर उतरना होगा। श्यामसिंहपुरा इंटरचेंज से वाहन सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जा सकेंगे।

सुरक्षा के कदम

सुरक्षा के लिहाज से यह एक्सप्रेसवे उन्नत तकनीक से लैस है। इसमें हाई-डेफिनिशन CCTV, वेरिएबल मैसेज साइन्स (VMS), रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग और स्मार्ट ऑपरेशंस सिस्टम। इससे दुर्घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होती है।

पीएम मोदी इनका भी शिलान्यास और लोकार्पण किया

पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने 4,516 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक आठ लेन कैरिजवे और प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शामिल हैं।

इसी तरह जयपुर में 286 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पम्प होते हुए मालपुरा गेट तक एलीवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक एक हजार 243 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन एलीवेटेड रोड एवं बारां जिले में 322 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी किया गया।