14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री ने भरूच जिले को दी 1350 करोड़ की सौगात

मनाया विकास उत्सव गांधीनगर. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को भरूच जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए कुल अनुमानित 1350.68 करोड़ रुपए की 139 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 1248.57 करोड़ रुपए के 73 विकास कार्यों का शिलान्यास और 102 करोड़ रुपए के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।भरूच के झाड़ेश्वर […]

less than 1 minute read
Google source verification

मनाया विकास उत्सव

गांधीनगर. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को भरूच जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए कुल अनुमानित 1350.68 करोड़ रुपए की 139 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 1248.57 करोड़ रुपए के 73 विकास कार्यों का शिलान्यास और 102 करोड़ रुपए के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
भरूच के झाड़ेश्वर स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री सह भरूच जिला प्रभारी मंत्री प्रफुल पानशेरिया एवं जलापूर्ति राज्यमंत्री ईश्वरसिंह पटेल की विशेष उपस्थिति में समारोह आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री ने अंकलेश्वर-राजपीपला हाईस्पीड कॉरिडोर और एयर स्ट्रीप फेज-2 सहित कई मेगा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। भरूच में नए जिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 2 लाख से अधिक युवाओं के सपने साकार होंगे। दुनिया में ग्लोबल केमिकल हब के रूप में विख्यात भरूच जिले के जंबूसर में 1 हजार एकड़ में देश का पहला बल्क ड्रग्स पार्क आकार ले रहा है। आवेदकों को सरल और सुगम प्रशासनिक सेवाएं मुहैया कराने के लिए राजस्व विभाग की ओर से 1.17 करोड़ रुपए के खर्च से नवीनीकृत 4 जनसेवा केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया। नर्मदा परिक्रमार्थियों के लिए 8 विश्राम हॉल और ग्रामीण स्तर पर 64 नए पंचायत घरों की भेंट दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भरूच जिले में बड़ी लागत वाली जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, इनसे नागरिकों के ईज ऑफ लिविंग यानी जीवन जीने की सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक के सभी क्षेत्रों में हुए ये कार्य भरूच के विकास में अहम साबित होंगे।