14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर 2 लाख परिवारों ने कराया सोमनाथ महादेव की बिल्व पूजा का पंजीकरण

श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने आरंभ किया डेढ़ लाख डाकघर के जरिए भस्म, रुद्राक्ष और नमन प्रसाद भेजना प्रभास पाटण. महाशिवरात्रि पर्व पर प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव की 25 रुपए वाली बिल्व पूजा का पंजीकरण कराने वाले 2 लाख से अधिक परिवारों को श्री सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से भस्म, रुद्राक्ष और नमन प्रसाद भेजने की […]

2 min read
Google source verification

श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने आरंभ किया डेढ़ लाख डाकघर के जरिए भस्म, रुद्राक्ष और नमन प्रसाद भेजना

प्रभास पाटण. महाशिवरात्रि पर्व पर प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव की 25 रुपए वाली बिल्व पूजा का पंजीकरण कराने वाले 2 लाख से अधिक परिवारों को श्री सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से भस्म, रुद्राक्ष और नमन प्रसाद भेजने की शुरुआत की गई।
पहले दिन शुक्रवार को 15 हजार पैकेट भेजे गए। भक्तों के लिए इस पवित्र सेवा के प्रसाद के रूप में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से भस्म, रुद्राक्ष और बिल्वपत्र नमन प्रसाद भक्तों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि 2026 पर इस पूजा का पंजीकरण कराने वाले भक्तों के लिए श्री सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से भारतीय डाक के माध्यम से इस प्रसाद वितरण की शुरुआत की गई है। देशभर के 1.55 लाख से अधिक डाकघरों के माध्यम से यह प्रसाद देशभर के भक्तों तक पहुंचाया जाएगा।
सोमनाथ मंदिर से प्रसाद के लगभग 15 हजार कवर को श्री सोमनाथ ट्रस्ट के महा प्रबंधक विजयसिंह चावड़ा ने शुक्रवार को रवाना किया। इस अवसर पर प्रभास पाटण डाकघर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाक विभाग के अधीक्षक ने इन कवर को स्वीकार कर इस सेवा को आरंभ किया। उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि भक्तों को उनका प्रसाद सुरक्षित और सही तरीके से प्राप्त होगा।
गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर्व पर प्रत्येक भक्त को सोमनाथ महादेव की पूजा का लाभ प्राप्त हो, इस उद्देश्य से श्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष सह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केवल 25 रुपए में बिल्व पूजा सेवा शुरू की गई थी।

तीन साल से बिल्वपूजा सेवा बनी लोकप्रिय

यह सेवा पिछले 3 वर्षों से भक्तों में विशेष रूप से लोकप्रिय बनी हुई है। इस अनोखी पहल को अभूतपूर्व सफलता मिली है।

अब तक देशभर के 16 लाख भक्त परिवारों ने लिया लाभ

अब तक देशभर के 16 लाख से अधिक भक्त परिवारों ने इस पूजा में भाग लिया है, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, गुजरात से लेकर मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप तक देश के हर हिस्से से भक्तों ने इस विशेष बिल्व पूजा को अद्भुत प्रतिसाद दिया है।