28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US-Israel Iran War: इजरायल के बाद ईरान का अमेरिका पर पलटवार, बहरीन बेस पर दागी कई मिसाइलें

US-Israel Iran War: ईरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देते हुए बेहरनी में मौजूद अमेरिका के नेवी बेस को निशाना बनाया है। इरान ने यहां कई मिसाइलें दागी है जिसके चलते बड़ा धमाका हुआ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 28, 2026

Iran attacks America

ईरान ने अमेरिकी बेस पर दागी मिसाइलें (फोटो- Ground Zero एक्स पोस्ट)

US-Israel Iran War: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। इजरायल और अमेरिका ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत ईरान पर हमले किए थे। इस दौरान ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के निजी आवास और राजधानी तेहरान समेत 30 टारगेट पर एक साथ हमला किया गया। इसके बाद अमेरिका ने समुद्री रास्ते से ईरान पर मिसाइलें दागी। इन हमलों का जवाब देते हुए अब ईरान में भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरान ने पहले इजरायल पर कई मिसाइलों से हमला किया जिसके बाद अब अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है।

इजरायल पर दागी 400 मिसाइलें

खबरों के मुताबिक ईरान ने कुवैत, कतर और बहरीन समेत सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर हमले किए है। इसके साथ ईरान ने UAE के सबसे अधिक आबादी वाले शहर दुबई को भी निशाना बनाया है। इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत 30 ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इसके बाद अमेरिका ने भी समुद्र के जरिए ईरान को निशाना बनाया। इन हमलों की जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इजरायल पर करीब 400 मिसाइलों से हमला किया है। इजरायल के बाद ईरान ने अमेरिका पर भी जवाबी कार्रवाई की और उसके नेवी बेस को निशाना बनाया।

इजरायल ने अभियान को ‘रोअर ऑफ द लायन’ नाम दिया

इजराइल ने अपने सैन्य अभियान को ‘रोअर ऑफ द लायन’ नाम दिया है। इजराइली अधिकारियों का कहना कि यह एक प्रिवेंटिव हमला है जो कि संभावित खतरे को पहले ही खत्म करने के लिए किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हुए इजरायली हमलों में अमेरिका की भूमिका की खुद पुष्टि की है। ट्रंप ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि कि हमने ईरान में एक बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की है। हम वहां की क्रूर सरकार से पैदा होने वाले खतरे को पूरी तरह खत्म कर देंगे। हमारा लक्ष्य उनके मिसाइल सिस्टम को नष्ट करना और उनके मिसाइल बनाने वाले उद्योगों को मिट्टी में मिला देना है। हम ईरान की नौसेना का भी नामो-निशां मिट देंगे।