28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका-इजराइली हमले से मिडिल ईस्ट पर तमतमाया ईरान, इन जगहों पर दागीं ढेरों मिसाइलें

मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है क्योंकि इजरायल और ईरान के बीच सीधी सैन्य मुठभेड़ शुरू हो गई है। इजरायली वायुसेना द्वारा ईरान के कई ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद अयातुल्ला खामेनेई ने 'भयंकर परिणाम' भुगतने की चेतावनी दी है।

2 min read
Google source verification
Blasts heard in Doha, Abu Dhabi

Blasts heard in Doha, Abu Dhabi

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग भड़क गई है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया। तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज सुनाई दी। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसे खतरों को खत्म करने के लिए जरूरी कदम बताया और पूरे देश में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस करार दिया और कहा कि अमेरिका ईरान की मिसाइल इंडस्ट्री को तबाह कर देगा, उसकी नेवी को नेस्तनाबूद करेगा और कभी न्यूक्लियर वेपन नहीं बनाने देगा।

30 ठिकानों पर दागी 50 से ज्यादा मिसाइलें

हमले में तेहरान के डाउनटाउन इलाकों, सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के ऑफिस के पास, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, पार्लियामेंट और कई मिलिट्री साइट्स को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया के मुताबिक हमले राष्ट्रव्यापी थे, करीब 30 ठिकानों पर 50 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं। खामेनेई को सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया गया। तेहरान में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं प्रभावित हुईं, लोग शहर छोड़ने के लिए गैस स्टेशनों पर लंबी कतारें लगाने लगे। ईरान, इजराइल और इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। कतर, कुवैत और यूएई ने भी एयरस्पेस बंद किया।

ईरान का जोरदार पलटवार

ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू की। ईरान ने इजराइल की ओर बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे। इजराइली सेना (IDF) ने कन्फर्म किया कि ईरान से मिसाइलें लॉन्च हुईं हैं और कई इलाकों में सायरन बज गए। इजराइल की एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें इंटरसेप्ट करने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने 70 से 400 तक मिसाइलें दागीं, हालांकि सटीक संख्या विवादित है।

अमेरिकी बेस पर दागी गई मिसाइलें

ईरान ने अमेरिकी बेस पर भी हमले किए। बहरीन में अमेरिकी नेवी की फिफ्थ फ्लीट हेडक्वार्टर, कतर के अल उदैद एयर बेस, कुवैत के अल सलेम बेस, यूएई के अल धफरा बेस और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं। बहरीन में धमाकों की खबरें आईं, लेकिन बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई। इजराइल में उत्तरी इलाकों और यरुशलम के ऊपर विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

कतर में अमेरिकी अड्डे के पास बजे आपातकालीन सायरन

कतर में अमेरिकी अड्डे के पास आपातकालीन सायरन की आवाजें सुनाई दीं। इसके अलावा, भारत ने कतर में अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे सतर्क रहने, उचित सावधानी बरतने और खबरों व सलाहों का पालन करने को कहा गया है।

अबू धाबी में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई

तेहरान में अमेरिकी-इजराइल ऑपरेशन और मध्य पूर्व में तनाव में नए सिरे से वृद्धि के बाद, अबू धाबी में एक जोरदार धमाका सुना गया। एक मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से यह जानकारी दी है। इसके अलावा, तनाव के मद्देनजर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।