28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति ट्रंप को सलाहकार ने बताया पूरा वॉर प्लान, कहा- ईरान पर पहले इजरायल हमला करे फिर हम देंगे साथ

US Iran tensions 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार वार्ता का दौर जारी है, लेकिन परमाणु समझौते पर कोई नतीजा नहीं निकला है। बताया जा रहा है कि अरब सागर में अमेरिका की नौसेना हथियारों के साथ तैनात है। 

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 26, 2026

Donald TDonald Trumprump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

Donald Trump Iran war Plan: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सलाहकार ने वॉर प्लान समझाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान पर पहले इजरायल हमला करे और उसके बाद अमेरिका खुलकर उसका समर्थन करे। माना जा रहा है कि ऐसा होने पर अमेरिकी जनता में सैन्य कार्रवाई के समर्थन की संभावना बढ़ सकती है।

दोनों देशों के बीच बातचीत जारी

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच लगातार वार्ता का दौर जारी है, लेकिन परमाणु समझौते पर कोई नतीजा नहीं निकला है। बताया जा रहा है कि अरब सागर में अमेरिका की नौसेना हथियारों के साथ तैनात है। 

ट्रंप को मिलेगा घरेलू समर्थन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन के भीतर यह सोच मौजूद है कि यदि इजराइल अकेले हमला करता है और जवाबी कार्रवाई में ईरान अमेरिका को निशाना बनाता है, तो ट्रंप प्रशासन को सैन्य हस्तक्षेप के लिए घरेलू समर्थन मिल सकता है। कुछ अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका और इजराइल संयुक्त अभियान पर भी विचार कर सकते हैं। हालांकि, अब तक किसी आधिकारिक हमले की घोषणा नहीं हुई है।

हमलों का ईरान देगा जवाब

सूत्रों के अनुसार, यदि अमेरिका शासन परिवर्तन के उद्देश्य से हमला करता है तो ईरान पूरी ताकत से जवाब देगा। मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैन्य ठिकाने और संसाधन संभावित लक्ष्य बन सकते हैं, जिससे अमेरिकी सैनिकों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

विदेश मंत्री ने लगाया आरोप

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मिसाइल कार्यक्रम पर बातचीत से ईरान का इनकार एक बड़ी समस्या है और आने वाली वार्ताओं में परमाणु कार्यक्रम के साथ-साथ यह मुद्दा भी प्रमुख रहेगा।

अमेरिका के जेडी वेंस ने कहा कि हमलों के बाद ईरान परमाणु कार्यक्रम करने की कोशिश कर रहा है; अगर तेहरान ऐसा करता है, तो यह अमेरिका के लिए चिंता होगी।