Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस पर यूक्रेन ने छोड़े 110 से अधिक ड्रोन, मच गई तबाही, तीन लोगों की मौत और दर्जनों घायल

यूक्रेन ने रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर 110 से अधिक ड्रोन और 20 से अधिक राउंड गोलाबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि शेबेकिंस्की में एक सामाजिक सुविधा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई।

2 min read

भारत

image

Mukul Kumar

Oct 09, 2025

रूस पर यूक्रेन ने छोड़े ड्रोन। (फोटो- IANS)

यूक्रेन ने रूस पर देर रात जोरदार हमला बोला है। रूस के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोड में यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में 110 से ज्यादा घातक ड्रोन छोड़े हैं। साथ ही 20 से ज्यादा राउंड गोलाबारी भी की है।

इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ग्लैडकोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि शेबेकिंस्की में मास्लोवा प्रिस्तान बस्ती पर गोलाबारी हुई। उन्होंने आगे बताया कि इस हमले में एक सामाजिक सुविधा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है।

गोलीबारी में कई बच्चे भी घायल

राज्यपाल ने बताया कि ग्रेवोरोन्स्की जिले के रिहायशी इलाकों पर 16 ड्रोन और नौ राउंड गोलाबारी की गई। उन्होंने कहा कि मोशचेनॉय गांव में एक ट्रक पर ड्रोन हमले में एक बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। चार साल की एक बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।

ग्लैडकोव ने आगे कहा कि छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक घायल का बाह्य रोगी उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि एक मोटर वाहन पर ड्रोन हमले में एक अन्य नागरिक घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

साथ ही, एक घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्लैडकोव ने बताया कि क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर यूक्रेनी ड्रोन और अन्य तरीकों से हमले हुए हैं, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच कब से चल रहा युद्ध?

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 24 फरवरी 2022 से शुरू हुए लगभग ढाई साल हो चुके हैं। यह युद्ध यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा संकट बन गया है।

दोनों पक्षों के सैनिकों की मौत के आंकड़े अलग-अलग हैं। यूक्रेनी सेना के अनुसार, रूस के लगभग 1 लाख 98 हजार सैनिक मारे गए हैं, जबकि अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा 7 लाख से ज्यादा हो सकता है। यूक्रेन के लगभग 46 हजार से 80 हजार सैनिक मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यूक्रेन में कम से कम 11,743 लोग मारे गए हैं और 24,600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आंकड़ा 1 लाख 74 हजार तक हो सकता है।