22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक और खूखांर हमले से दहला ऑस्ट्रेलिया, यहूदियों की मौत पर शोक मना रहे थे पीड़ित; उन्हीं पर हो गई भारी गोलीबारी

न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक कस्बे में गुरुवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jan 22, 2026

Australia,shooting,australia firing, australia new south wales firing,

ऑस्ट्रेलिया में फिर हुई गोलीबारी

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक कस्बे में गुरुवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि गोलीबारी के बाद एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने आगे कहा कि गुरुवार शाम को गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पहुंचीं। पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सेंट्रल वेस्ट पुलिस जिले से जुड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।"

बता दें कि यह गोलीबारी ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर पिछले साल 14 दिसंबर को पिता-पुत्र द्वारा की गई गोलीबारी के एक महीने के बाद हुई। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। वहीं, इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। 

शोक दिवस के दिन की गोलीबारी

यह ताजा गोलीबारी तब हुई जब ऑस्ट्रेलिया ने बोंडी बीच गोलीबारी के पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस की शुरुआत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को पूर्वी तट के समयानुसार शाम 7:01 बजे लाखों ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से बोंडी बीच गोलीबारी के पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन रखने का अनुरोध किया गया था।

क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई पीएम?

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि जब हम बोंडी की ओर देखते हैं, तो हमें सिर्फ एक समुद्र तट नहीं दिखता। हम इसे दुनिया से किए गए अपने वादे के एक हिस्से के रूप में देखते हैं। यह एक स्वागतपूर्ण आलिंगन है, रेत और पानी का एक प्रसिद्ध अर्धचंद्राकार किनारा है जहाँ सभी के लिए जगह है। 

उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐसी जगह है जहां लहरों के अलावा कुछ भी नहीं टूटना चाहिए। लेकिन उस रात बहुत कुछ टूटा। फिलहाल जांच जारी है। 

घटनास्थल को किया सील

पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। उन्होंने जनता से उस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया और स्थानीय निवासियों से घर के अंदर रहने का अनुरोध किया है।