29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Oct 13, 2025

गन वॉयलेंस ने फिर अमेरिका को दहलाया, गोलीबारी में 4 लोगों की मौत और 20 घायल

Another Shooting Incident In US: अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। साउथ कैरोलाइना के सेंट हेलेना आइलैंड पर एक बार में गोलीबारी की वजह से 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

Shooting at bar in St. Helena Island, South Carolina

Shooting at bar in St. Helena Island, South Carolina (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (Gun Violence) की समस्या न तो खत्म हो रही है और न ही कम हो रही है। गन वॉयलेंस यानी कि बंदूक की वजह से होने वाली हिंसा ने अमेरिका को लंबे समय से जकड़ा हुआ है। हर साल अमेरिका में बड़ी संख्या में गोलीबारी के मामले सामने आते हैं, जिनमें सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। अब गन वॉयलेंस के एक और मामले ने अमेरिका को दहला दिया है। यह मामला साउथ कैरोलाइना (South Carolina) राज्य के सेंट हेलेना आइलैंड (St. Helena Island) का है।

बार में हुई गोलीबारी

साउथ कैरोलाइना राज्य के सेंट हेलेना आइलैंड पर एक भीड़भाड़ वाले बार में लोकल समयानुसार रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार रविवार की शाम को) अंधाधुंध गोलीबारी का मामला सामने आया है। जिस समय गोलीबारी हुई, उस समय बार में करीब 100 लोग मौजूद थे।

4 लोगों की मौत

गोलीबारी की इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चारों पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीड़ितों की डिटेल्स फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

20 लोग घायल

इस गोलीबारी में 20 लोग घायल भी हो गए। कई घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

मामले की जांच शुरू

लोकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों के बारे में कुछ पता नहीं चला है और उनकी तलाश की जा रही है। गोलीबारी किस वजह से हुई, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें