
Shehbaz Sharif (Photo - ANI)
पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) में युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। 2021 में तालिबान (Taliban) के सत्ता में लौटने के बाद से ही दोनों देशों में तनाव की शुरुआत हो गई थी, जो समय के साथ बढ़ता ही चला गया। पिछले करीब दो साल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच बॉर्डर पर कई बार झड़पें हो चुकी हैं और दोनों एक-दूसरे पर हवाई हमले और बमबारी करने से भी पीछे नहीं हटे। तनाव को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के एक से ज़्यादा दौर हुए, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। गुरुवार देर रात तालिबान (Taliban) ने पाकिस्तान में हमले किए तो शुक्रवार तड़के सुबह पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक्स की। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने ऐलान कर दिया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इसी बीच अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने खुलेआम अफगानिस्तान को धमकी दी है।
दोनों देशों के एक-दूसरे पर हमलों के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने आज, शुक्रवार, 27 फरवरी को सुबह बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना में तालिबान लो कुचलने की ताकत है। शरीफ ने साफ कर दिया कि किसी भी पाकिस्तानी सेना हर तरह की आक्रामक महत्वाकांक्षा किसी का करारा जवाब देने के लिए तैयार है। शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी जनता और सशस्त्र सेनाएं देश की सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना पेशेवर विशेषज्ञता, उन्नत प्रशिक्षण और एक प्रभावी रक्षा रणनीति से लैस है। किसी भी आंतरिक या बाहरी चुनौती का सामना करने के लिए पाकिस्तानी सेना पूरी तरह से तैयार है।
शहबाज ने कहा, "पाकिस्तान ने हमेशा शांति को बढ़ावा दिया है। हालांकि वो अपनी क्षेत्रीय अखंडता को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देगा।पाकिस्तानी जनता अपनी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, लेकिन पाकिस्तान शांति चाहता है।"
कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले करते हुए 70 लोगों को मार दिया था। इसके बाद से ही बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच झड़पें शुरू हो गई थीं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तड़के सुबह पाकिस्तानी हमलों में करीब 133 लोग मारे गए और गुरुवार को देर रात तालिबानी हमलों में करीब 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना के फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। बाद में पाकिस्तान ने तालिबान के 274 लड़ाकों को मारने और 400 से ज़्यादा को घायल करने का दावा किया। इन हमलों की वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों देशों में तबाही मच गई है और युद्ध के और गंभीर होने का खतरा मंडरा रहा है।
Updated on:
28 Feb 2026 10:23 am
Published on:
27 Feb 2026 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
