12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया देखेगी एक और बड़ी जंग, अब इस देश पर हमला करेगा रूस! परमाणु हथियारों की धमकी से दहशत

Putin nuclear warning UK: रूस से आई एक खबर ने पूरी दुनिया को फिर से बड़ी टेंशन में डाल दिया है। रूस ने यूके पर परमाणु हमले की धमकी दी है। रूस का कहना है कि अब यूरोपीय देशों को सबक सिखाना होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Newsdesk

image

Neeraj Nayyar

Jan 16, 2026

Russia threatens UK with nuclear weapons

रूस ने यूके पर हमले की चेतावनी दी है। (PC: AI)

Russia threatens UK with nuclear weapons: अमेरिका- ईरान के बीच जंग के कम होते आसार से दुनिया ने राहत की सांस लेना शुरू ही किया था कि रूस से एक बड़े युद्ध के धमकी सामने आ गई है। रूस ने ब्रिटेन सहित संपूर्ण यूके के खात्मे की चेतावनी दी है। इसका कहना है कि वो परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकेगा। व्लादिमीर पुतिन का देश पहले से ही यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा है। अब अगर वो यूके के खिलाफ भी जंग का ऐलान करता है, तो दुनिया एक नई टेंशन में फंस जाएगी। यह युद्ध केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, इससे विश्व युद्ध 3 के भड़कने की आशंका बनी रहेगी।

अब यूरोप को सजा देनी होगी

रूस की विदेश और रक्षा नीति परिषद के प्रमुख सर्गेई कारागानोव (Sergey Karaganov) ने दुनिया को डराने वाली धमकी दी है। मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, सर्गेई कारागानोव ने कहा है कि अगर रूस, यूक्रेन से युद्ध हार जाता है, तो अंजाम बहुत भयानक होंगे। व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin) परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे और यूरोप पूरी तरह खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यूके और यूरोप को लेकर पुतिन सरकार बहुत सब्र से काम ले रही है। इसके लिए मैं अपनी सरकार की आलोचना भी करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि अगर ये यूरोप अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है, तो हमें उसे सजा देनी होगी।

वे भ्रम में हैं कि युद्ध नहीं होगा

रूसी लीडर ने कहा कि अब दुनिया में हर कोई यूरोप पर हंसता है। जो कभी दुनिया की ताकत के मुख्य केंद्रों में से एक हुआ करता था आज हंसी का पात्र बन गया है। यूरोपीय नेता मौजूदा स्थिति की गंभीरता को समझने में असमर्थ हैं, क्योंकि 1968 से यह महाद्वीप बौद्धिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। वे इस भ्रम में है कि युद्ध कभी उन्हें अपने आगोश में नहीं लेगा। वे भूल गए हैं कि युद्ध कितना भयानक हो सकता है। सर्गेई कारागानोव ने कहा कि अब रूस को बाकी कामों के अलावा, यूरोप का भी कुछ करना होगा। उम्मीद है कि बिना परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किए उन्हें होश में लाया जाए।

पहले से ही तनाव में है दुनिया

सर्गेई कारागानोव की यह धमकी ऐसे समय आई है जब दुनिया भर में तनाव बढ़ रहा है। ब्रिटेन ने ग्रीनलैंड में एक मिलिट्री ऑफिसर भेजा है। इसके अलावा, स्वीडन, नॉर्वे, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड्स और कनाडा भी अपनी सैन्य टुकड़ियां भेज रहे हैं। उधर, डेनमार्क आर्कटिक और हाई नॉर्थ में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात कही है। इसके मद्देनजर NATO देश सक्रिय हो गए हैं और डेनमार्क की गुजारिश पर अपनी सैन्य टुकड़ियां ग्रीनलैंड भेज रहे हैं। इस कदम से अमेरिका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐसे में अगर रूस यूके सहित यूरोपीय देशों के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठाता है, तो हालात बेहद खराब हो जाएंगे।