
RSF bombs hospital in Sudan (Photo - Washington Post)
सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces - RSF) के बीच चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। 15 अप्रैल 2023 से दोनों पक्षों के बीच घमासान मचा हुआ है। कई हज़ार लोग इस वजह से मारे जा चुके हैं। लाखों लोग जंग के कारण अपना घर गंवा चुके हैं। करोड़ों लोग खाने के संकट से जूझ रहे हैं। सूडान में आरएसएफ का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है और अक्सर ही आरएसएफ के लड़ाके देश में कहीं न कहीं हमले करते रहते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। आरएसएफ ने सूडान के सेन्नार (Sennar) राज्य में रविवार को हमला किया।
सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने जानकारी दी कि आरएसएफ ने रविवार को सेन्नार में एक अस्पताल पर बम बरसाए। आरएसएफ ने ड्रोन से बमबारी की। इस बमबारी से हाहाकार मच गया। अस्पताल को भी काफी नुकसान पहुंचा।
आरएसएफ की बमबारी से सेन्नार में अस्पताल में 3 लोगों की मौत हो गई। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने इस बारे में जानकारी दी।
आरएसएफ के इस हमले में अस्पताल में मौजूद 7 लोग घायल हो गए। घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Updated on:
16 Feb 2026 04:40 pm
Published on:
16 Feb 2026 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
