1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक! शादीशुदा महिला कर्मचारी को CEO ने दिया ₹25 करोड़ का लालच; शर्त सुनकर दंग रह जाएंगे आप

अमेरिका की रियल एस्टेट कंपनी Real Brokerage के CEO तमिर पोलग पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने कंपनी की एक महिला सहयोगी पेज स्टेकलिंग को उसके पति माइकल स्टेकलिंग को छोड़ने के लिए 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) से ज्यादा […]

2 min read
Google source verification
Tamir Poleg

न्यूयॉर्क की एक रियल एस्टेट फर्म के CEO तामिर पोलेग

अमेरिका की रियल एस्टेट कंपनी Real Brokerage के CEO तमिर पोलग पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने कंपनी की एक महिला सहयोगी पेज स्टेकलिंग को उसके पति माइकल स्टेकलिंग को छोड़ने के लिए 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) से ज्यादा का वित्तीय प्रलोभन दिया। यह मामला 'अनैतिक प्रस्ताव' के रूप में चर्चित हो रहा है।

आरोपों का विवरण

मुकदमा माइकल स्टेकलिंग ने दायर किया है, जिसमें दावा है कि पोलग ने जनवरी 2025 से पेज पर रोमांटिक रिश्ते के लिए दबाव बनाया। उन्होंने कैश, रियल एस्टेट और यात्रा के लालच दिए। मुख्य ऑफर में शामिल था:

  • पार्क सिटी, यूटा में 1.5 मिलियन से 3 मिलियन डॉलर कीमत वाली लग्जरी घर।
  • 5 लाख डॉलर से ज्यादा कैश।
  • कंपनी के स्टॉक से निकाले गए फंड्स, जिसमें पोलग ने 6 लाख डॉलर के स्टॉक बेचे।फरवरी 2025 में पोलग ने पेज को ईमेल भेजा, जिसमें 1.5 मिलियन डॉलर को दो किस्तों में एक्सेस करने के निर्देश दिए: पहली किस्त 8 लाख डॉलर तुरंत, दूसरी 7 लाख डॉलर बाद में।

पोलग ने अक्टूबर 2024 में लास वेगास, दिसंबर में पार्क सिटी और जनवरी 2025 में एनाहाइम में मीटिंग्स आयोजित कीं। फरवरी में मियामी में होटल रूम बुक किया गया। आरोप है कि इन मीटिंग्स का मकसद पेज को पति छोड़कर उनके साथ रिश्ता बनाने के लिए राजी करना था।

तलाक और मुकदमे की स्थिति

पेज ने फरवरी 2025 में तलाक के लिए अर्जी दी, जो पोलग के ईमेल के तीन दिन बाद हुई। माइकल का दावा है कि उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल था, लेकिन पोलग के हस्तक्षेप से शादी टूट गई। वे 5 मिलियन डॉलर के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

पक्षों की प्रतिक्रिया

  • तमिर पोलग ने बताया: कोई ऑफर नहीं, कोई रोमांस नहीं, कोई हस्तक्षेप नहीं। उन्होंने ईमेल भेजने की बात मानी, लेकिन कहा कि यह वित्तीय सहायता से जुड़ा था, न कि रिश्ते का।
  • पेज स्टेकलिंग ने कहा कि तलाक व्यक्तिगत कारणों से हुआ, पोलग से जुड़ा नहीं। उन्होंने आरोपों को गलत बताया।
  • Real Brokerage कंपनी ने आरोपों से इनकार किया, कहा कि पेज कभी उनकी कर्मचारी नहीं थी और कोई पेमेंट नहीं किया गया।

यह मामला अमेरिका में alienation of affection (शादी में हस्तक्षेप) के तहत दायर है, जो कुछ राज्यों में कानूनी आधार है। कंपनी की वैल्यू लगभग 900 मिलियन डॉलर है। मुकदमा अभी चल रहा है और आगे की सुनवाई का इंतजार है। यह घटना कार्यस्थल पर पावर डायनामिक्स और व्यक्तिगत संबंधों की सीमाओं पर सवाल उठाती है।

Story Loader