1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब नहीं होगा अमेरिका-ईरान युद्ध! दोनों देशों में हो रही बातचीत

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दे दिया है। क्या दोनों देशों के बीच युद्ध होगा? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 01, 2026

Ali Khamenei and Donald Trump

Ali Khamenei and Donald Trump (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध की अटकलों पर अभी भी विराम नहीं लगा है। ईरान के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शक्तिशाली नौसेना बेड़ा तैनात कर दिया है। मिडिल ईस्ट में सभी अमेरिकी ठिकानों पर मौजूद सैनिक भी अलर्ट मोड पर हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब ट्रंप ने बड़ा बयान दे दिया है।

दोनों देशों में हो रही है बातचीत

ट्रंप ने बयान देते हुए बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है। ट्रंप ने यह भी बताया कि फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता कि दोनों देशों के बीच किसी मामले पर सहमति बनेगी या नहीं।

परमाणु मामले पर समझौते का दबाव

अमेरिका की तरफ से ईरान पर परमाणु समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि ईरान की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि उसे परमाणु हथियार की कोई चाह नहीं है। इसी मामले पर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की तरफ से जानकारी दी गई है कि बातचीत के लिए एक ढांचे का गठन किया गया है। हालांकि इस विषय में इससे ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

ईरान भी नहीं चाहता युद्ध

ईरान की सेना युद्ध की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि उनका देश युद्ध के पक्ष में नहीं है और वो बातचीत के ज़रिए इस मामले को सुलझाना चाहते हैं।

Story Loader