भारत, Dec 01, 2025

Vegetarian food
शाकाहारी भोजन (Vegetarian Food) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। दुनियाभर में शाकाहारी भोजन करने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं। भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा तो सिर्फ शाकाहारी भोजन ही करता है। शाकाहारी लोगों के सामने एक बड़ी समस्या तब आती है जब वो किसी दूसरे देश जाते हैं। दूसरे देशों में शाकाहारी लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या शाकाहारी भोजन ढूंढना ही होती है क्योंकि कई देशों में इसे ढूंढना मुश्किल होता है। एक देश तो ऐसा भी है जहाँ शाकाहारी भोजन ढूंढना बिल्कुल आसान नहीं है।
जापान (Japan) एक ऐसा देश है जहाँ शाकाहारी भोजन ढूंढना बिल्कुल आसान नहीं है। दरअसल जापान में मछली और सी फूड मुख्य भोजन होता है और लोग यही खाना पसंद करते हैं। शाकाहारी भोजन के नाम पर जापानी लोग सिर्फ चावल ही खाते हैं, लेकिन चावल को भी मछली और सी फूड के ही साथ खाया जाता है। जापान में सुशी भी काफी लोकप्रिय भोजन है, लेकिन इसमें चावल और कुछ सब्जियों के साथ मछली और सी फूड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जापान के ज़्यादातर रेस्टोरेंट्स में इसी तरह का भोजन मिलता है और शाकाहारी लोगों को अपनी पसंद का भोजन ढूंढने में काफी परेशानी हो सकती है।
जापान में शाकाहारी भोजन ढूंढना लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल है। देश में बहुत ही कम जगहें ऐसी हैं जहाँ शाकाहारी भोजन मिल सकता है। जापान में भारतीय भोजन ढूंढना तो और भी मुश्किल होता है।
संबंधित विषय:
Updated on: 19 Dec 2025 12:55 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।