7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 07, 2026

अमेरिका कैसे बना 50 राज्यों का देश, जानें जमीन खरीद और विस्तार की पूरी कहानी

US geopolitical expansion map: अमेरिका के 50 राज्यों के निर्माण और उसके विस्तार की पूरी कहानी जानें। ग्रीनलैंड खरीद प्रस्ताव से लेकर अलास्का, लुइसियाना और अन्य क्षेत्रों के अधिग्रहण तक, कैसे अमेरिका ने जमीन खरीद, संधियों और रणनीतिक कदमों के जरिए अपना वर्तमान स्वरूप बनाया, इस पर विस्तृत जानकारी पढ़ें।

USA territorial expansion timeline.

US President Donald Trump (Photo: ANI )

USA 50 states history: डोनाल्ड ट्रंप जब दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने तब उन्होंने ग्रीनलैंड पर अधिकार जताया। रणनीतिक रूप से अहम और रेयर अर्थ मेटल्स में भविष्य को देखते हुए ट्रंप ग्रीनलैंड पर लगातार दावा करने लगे। इस कारण यूरोप में उन्हें अपने ही सहयोगी देशों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस वक्त ऐसा भी आया जब ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खरीदने के लिए 700 बिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान भी लगाया साथ ही वहां रहने वाले प्रत्येक नागरिक को एक लाख डॉलर देने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद ट्रंप ने पड़ोसी देश कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के इच्छा भी जाहिर की। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर अमेरिका ने अब तक अपनी जमीन की भूख को शांत करने के लिए क्या कुछ किया है।

ग्रीनलैंड खरीदने का तीसरा ऑफर

दरअसल ग्रीनलैंड को खरीदने का यह अमेरिका का पहला नहीं बल्कि तीसरा ऑफर था। पहला प्रस्ताव 1946 में ग्रीनलैंड खरीदने का ऑफर डेनमार्क को दिया था। तब तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने100 मिलियन डॉलर सोने के रूप में देने की पेशकश की थी जिसे डेनमार्क ने अस्वीकार कर दिया था। ट्रंप जब पहली बार राष्ट्रपति बने थे तब भी उन्होंने 2019 में ग्रीनलैंड खरीदने का प्रस्ताव दिया था।

ग्रीनलैंड के लिए जमीनी कोशिशें…

कुछ समय पहले ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक में एक बुजुर्ग अमेरिका शख्स के पकड़े जाने के बाद अलर्ट जारी किया गया। काले सूट में वह अमेरिका नागरिक ग्रीनलैंड में लोगों को रास्ते में रोक कर एक याचिका में उनके दस्तखत लेने का प्रयास कर रहा था। वह लोगों को अमरीका से जुडऩे के लिए दो लाख डॉलर देने का प्रस्ताव भी दे रहा था। पूछताछ में पता चला कि वह लॉस वेगास का एक ब्रोकर है जो एक अमेरिकी अखबार के मिशन के लिए ग्रीनलैंड आया था। अगर वह लोगों को दो लाख डॉलर देकर अमेरिका का साथ देने के लिए राजी कर लेता तो उसे इसके लिए 72 मिलियन डॉलर तक कमीशन भी मिलता। इस घटना से ग्रीनलैंड और डेनमार्क की सरकार और भी अमरीकी कोशिशों के प्रति और भी चौकन्नी हो गई है।

170 साल से खरीद रहा जमीनें….

अमेरिका इस वर्ष अपनी 250वीं वर्षगांठ बनाएगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 50 राज्यों वाले इस देश का जो वर्तमान स्वरूप है वह कैसे बना। दरअसल अमरीका ने अपनी 40 प्रतिशत भूमि को यूरोपीय औपनिवेशिक देशों से खरीदा है। कुछ अमरीकी राज्य संधि के तहत यूएसए का हिस्सा बने है। साल 1803 से 1975 तक यह सिलसिला चलता रहा।

ग्रीनलैंड पर अमेरिका की नजर क्यों

  • 21.6 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल
  • 4.4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के खनिज संसाधन भूवैज्ञानिक सर्वेक्षणों के अनुसार ग्रीनलैंड में मौजूद।

अमेरिका ने किन देशों से कब-कब कितनी जमीन खरीदी

1803- फ्रांस से तब 15 मिलियन डॉलर में लुइसियाना राज्य की 53 करोड़ एकड़ जमीन खरीदी।
1819- स्पेन से ओनिस-एडम्स संधि के तहत फ्लोरिडा राज्य पर नियंत्रण किया।
1845- अमेरिका कांग्रेस ने प्रस्ताव पास कर मेक्सिको से आजाद हुए टेक्सास राज्य को अमरीका में शामिल किया।
1846- ओरेगन राज्य पर संधि करके ब्रिटेन के साथ सीमा तय हुई और अमेरिका को यह इलाका मिला।
1848- अमेरिका ने मेक्सिको के साथ ग्वाालूप हिडाल्गो संधि की। इसके बाद वर्तमान कैलिफोर्निया,नेवादा,यूटा, न्यू मेक्सिको, एरिजोना और कोलोराडो के ज्यादातर क्षेत्र पर नियंत्रण छोड़ा। अमेरिका ने मेक्सिको को 15 मिलियन डॉलर दिए।
1854- मेक्सिको से 10 मिलियन डॉलर में 29,670 वर्ग मील जमीन खरीदी। अभी यह एरिजोना और न्यू मैक्सिको का हिस्सा है।
1867- रूस से 7.2 मिलियन डॉलर में खरीदा, यहां सोने की खोज के बाद 1959 में यह अमेरिका राज्य बना।
1917- डेनमार्क से 25 मिलियन डॉलर में वर्जिन आइलैंड्स को खरीदा।
1959- में हवाई अमेरिका का 50वां राज्य बना। इससे पहले 1893 में यहां अमेरिका समर्थकों ने राजशाही खत्म की थी। इसमें गुआम द्वीप भी शामिल था।
1975- उत्तरी मारियाना द्वीप समूह जापान के नियंत्रण में था जिस पर अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में हमला था किया था। 1975 में अमेरिका गृह विभाग ने कानून पारित किया। 1986 में यहां के नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता प्रदान की।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें