1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की भी मौत, खामेनेई की मौत के बाद मसूद पेजेश्कियन का देश के नाम संबोधन

Iran Israel War Update: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति की भी मौत हो गई है। वहीं, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन ने देश को संबोधित किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Former Iranian President Ahmadinejad

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद (फोटो- सोशल मीडिया)

Iran Israel War Update: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की भी मौत हो गई है। अहमदीनेजाद साल 2005 से 2013 तक ईरान के राष्ट्रपति रहे थे। उन्हें कट्टरपंथी और पश्चिम विरोधी रुख के लिए जाना जाता था। अहमदीनेजाद ने खुले तौर पर इजरायल का नामो-निशान मिटाने की बात कही थी। उनके शासन काल के दौरान ईरान का परमाणु कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ा। इससे वैश्विक तनाव पैदा हुआ।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान के दुश्मन के सैन्य ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम हमलों में और भी तेजी लाएंगे। पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान मजबूती से खड़ा रहेगा और अपने नेतृत्व द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा। खामेनेई की मौत को शहादत करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह वर्षों के बलिदान की परिणति है। खामेनेई की मौत से ईरान और मजबूत हुआ है।

USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला

ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना के अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोतअमेरिकी नौसेना का एक परमाणु-संचालित विमानवाहक युद्धपोत है।