
क्या तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के नए PM? BNP की ऐतिहासिक जीत की तरफ अग्रसर (इमेज सोर्स: पत्रिका डॉट कॉम)
Bangladesh Election Result Update:बांग्लादेश चुनाव में BNP का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। ताजा नतीजों और रुझानों के मुताबिक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार बढ़त बना ली है और बहुमत के आंकड़े (150 सीट) को पार कर लिया है। पार्टी अब तक 165 सीटें जीत चुकी है, जबकि कुल 299 सीटों पर चुनाव हुआ था। हबकि
इस बड़ी जीत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का देश का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने जिन दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, दोनों जगह से जीत हासिल की है, जिससे PM पद के लिए उनकी दावेदारी और मजबूत हो गई है।
दूसरी ओर, जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 45 सीटें मिली हैं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, जमात मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरता दिख रहा है।
इसके अलावा 3 सीटें अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। कुल मिलाकर अब तक 206 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें BNP की बढ़त बेहद स्पष्ट है। चुनाव के परिणामों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन लगभग तय है और BNP की ऐतिहासिक वापसी होने जा रही है।
Published on:
13 Feb 2026 04:58 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
