11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश में चुनाव से ठीक 2 दिन पहले बड़ा कांड, एक और हिंदू की सरेआम हत्या, दुकान के अंदर फेंक दी लाश

सोमवार देर रात बांग्लादेश के मैमनसिंह में अज्ञात हमलावरों ने 62 वर्षीय हिंदू चावल व्यापारी सुसेन चंद्र सरकार की हत्या कर दी। दुकान के मालिक सुसेन की लाश दुकान के अंदर फेंकी गई और शटर बंद कर दिया गया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 10, 2026

बांग्लादेश के चावल व्यापारी सुसेन चंद्र सरकार। (फोटो- X/AdityaRajKaul)

बांग्लादेश के मैमनसिंह में सोमवार देर रात 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने हिंदू चावल व्यापारी की हत्या कर दी। 62 साल के सुसेन चंद्र सरकार चावल की एक दुकान के मालिक थे। हत्यारों ने उनकी लाश दुकान के अंदर फेंक दी और शटर बंद कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सरकार अपनी दुकान के अंदर थे, तभी अनजान हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हत्या के बाद बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया और लाश को अंदर छोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग गए।

खून से लथपथ हालत में परिवार ने देखा

बाद में, परिवार वालों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और उन्हें मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया।

अब पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि किस मकसद से यह हत्या की गई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

मृतक के बेटे ने क्या कहा?

मृतक के बेटे सुजान सरकार के हवाले से कहा- हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मेरे पिता को बेरहमी से मारने के बाद, बदमाश दुकान से कई लाख टका ले गए। चावल का बिजनेस लंबे समय से चल रहा था। हम इन हत्यारों के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं।

बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव

गौरतलब है कि बांग्लादेश में दो दिन बाद 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले, हिंदू की हत्या ने दुनिया भर को नया संदेश दे दिया है। पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में हिंदू को निशाना बनाकर लगातार हमले हो रहे हैं।

भारत विरोधी कट्टरपंथी स्टूडेंट लीडर शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद इस तरह की घटनाएं शुरू हुई हैं। सबसे पहले 18 दिसंबर को एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था. बाद में उसे फंदे से लटकाकर आग लगा दी।

इस दुर्दांत घटना के कुछ दिनों बाद राजबाड़ी जिले में भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में अमृत मंडल नाम के एक हिंदू शख्स को पीट-पीटकर मार डाला था। तब पुलिस ने बताया था कि अमृत एक खतरनाक अपराधी था।