30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदिशा, Mar 07, 2026

MP में फिर बदलेगा नाम, सीएम ने की घोषणा; अब ‘शमशाबाद’ से होगा ‘सूर्यनगर’

MP News: सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषणा की है कि शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर किया जाएगा।

dr mohan yadav

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज विदिशा जिले के शमशाबाद में ‘कृषक हितग्राही सम्मेलन’ में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जिसमें उन्होंने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर करने की घोषणा की।

सूर्यनगर के नाम से जाना जाएगा शमशाबाद

सीएम डॉ मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि आपकी डिमांड पर शमशाबाद अब सूर्य नगर के नाम से जाना जाएगा। जैसी ही नाम बदलने की घोषणा की गई, उसके तुंरत बाद ही मौके पर मौजूद लोगों तालियों से अभिवादन किया।

विधायक ने की मांग

शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्य नगर रखा जाए। क्योंकि पूर्व में यह क्षेत्र सूर्य नगर के नाम से ही जाना जाता रहा है। कुछ आक्रांताओं ने क्षेत्र का नाम बदल दिया। इसलिए क्षेत्र का नाम दोबारा सूर्य नगर होना चाहिए। क्षेत्र की सांसद लता वानखेड़े ने भी विधायक की मांग का समर्थन किया। दोनों जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि जिला पंचायत से प्रस्ताव भेजा जाए। क्षेत्र का नाम बदलकर सूर्यनगर किया जाएगा।

सीएम ने विकास के लिए दिए 3 करोड़ रुपए

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि विकास के लिए नगर परिषद को 3 करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही नए-सब स्टेशन, संजय सागर बांध और सगड़ बांध से सिंचाई परियोजना भी शुरू करने की घोषणा की है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें