30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदिशा, May 03, 2026

शिवराज सिंह चौहान और भाजपा विधायक की सुपारी देने का आरोप, पूर्व विधायक पर FIR दर्ज

MP News: किसान ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर पूर्व विधायक पर लगाया था केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा विधायक मुकेश टंडन की सुपारी देने के आरोप।

SHIVRAJ SINGH CHOUHAN

fir against ex mla over alleged contract to kill shivraj singh chouhan

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की हत्या की सुपारी देने के आरोप में पूर्व विधायक पर FIR दर्ज की गई है। मामला विदिशा जिले का है जहां बीते दिनों एक किसान ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले किसान ने वीडियो बनाकर पूर्व विधायक पर शिवराज सिंह चौहान और विदिशा से भाजपा विधायक की सुपारी देने के आरोप लगाए थे। सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था।

पूर्व विधायक पर मामला दर्ज

पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर विदिशा के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है जिससे पूर्व विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुकेश टंडन की सुपारी देने के आरोप हैं। एक किसान के द्वारा आत्महत्या करने से पहले बनाए गए वीडियो की जांच के बाद पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

'राजनीतिक षडयंत्र कर फंसाया जा रहा है'

शिवराज सिंह चौहान और भाजपा विधायक मुकेश टंडन की सुपारी देने के आरोप में मामला दर्ज होने से पहले ही पूर्व विधायक शशांक भार्गव का बयान सामने आया था। तब उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि राजनीतिक षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। तब उन्होंने जांच में पूरी तरह से सहयोग करने की बात भी कही थी।

27 अप्रैल को किसान ने की थी खुदकुशी

बता दें कि बीते महीने 27 अप्रैल को विदिशा के सुमेर-सोराई रेलवे स्टेशन के पास बेहलोत गांव के रहने वाले किसान गोविंद सिंह गुर्जर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले किसान गोविंद सिंह ने अपने मोबाइल से चार वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। वीडियो में किसान ने कहा था कि उसने पूर्व विधायक शशांक भार्गव के यहां 6 महीने काम किया लेकिन जब मजदूरी मांगी तो उसे पैसों की जगह जान से मारने की धमकी दी गई। किसान ने ये भी आरोप लगाया था कि उसे रिवॉल्वर देकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुकेश टंडन की हत्या करने के लिए उकसाया गया था और कहा गया था कि ‘हत्या कर दो, तभी पैसे मिलेंगे’। मृतक के बेटे दीपक गुर्जर ने भी पूर्व विधायक पर पिता को डराने-धमकाने और उनके पीछे गुंडे लगाने के आरोप लगाए थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें