30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Raipur: देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ आज रायपुर में
Play video

Raipur: देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ आज रायपुर में

Chhattisgarh के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच मिलेगा...

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व खेल मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को रायपुर (Raipur) में कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के आयोजन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच मिलेगा। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo ndia Tribal Games) में 30 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हिस्सा लेंगे और नौ खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि करीब 3800 प्रतिभागी इन खेलों (Sports) में हिस्सा लेंगे, जो 3 अप्रैल तक चलेंगे। प्रतियोगिताएं रायपुर, जगदलपुर (Jagdalpur) और सरगुजा में आयोजित की जाएंगी। कुल 106 स्वर्ण पदक (Gold Medal) दांव पर होंगे। बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया 25 मार्च को छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार (First Time) हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : श्रीराम मंदिर बूढ़ापारा में मिले सुर हमारा ने प्रस्तुत किए भजन